Friday, September 4, 2026

मेडिकल कालेज में कोरोना जांच के लिए भटक रहे लोग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना को तीसरी लहर का डर बढ़ता जा रहा रहा है साथ ही देश भर के अलग – अलग हिस्सों में लगातार आ रहे ओमिक्रान वेरिएंट के लगातार बढ़ रहे मामले भी महामारी के बढ़ते प्रभाव को बताने के लिए काफी है। ऐसे में मेडिकल कालेज स्थित जांच केंद्र से कर्मचारियों का नदारद होना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को बताने के लिए काफी है। जहां कोरोना जांच के लिए आये तीन लोग कर्मचारियों के न होने से इधर उधर भटकते हुए दिखे।                                      मेडिकल कालेज में कोरोना जांच के लिए भटक रहे लोग

हाल ही में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दहाई का आकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के जांच केंद्रों में कर्मचारियों का नदारद होना महामारी को गंभीर रूप दे सकता है। बता दे कि रुद्रपुर मेडिकल कालेज में कोरोना की निःशुल्क जांच की जाती है जिसके चलते ज्यादातर लोग जांच कराने के लिए मेडिकल कॉलेज का रूख करते है। मेडिकल कालेज में जांच कराने आये राहुल ने बताया कि उन्हें नौकरी के लिए कोरोना रिपोर्ट देना आवश्यक है जिसके लिए वो जांच कराने के लिए मेडिकल कालेज आये थे। उन्होंने बताया कि जांच केंद्र में किसी भी कर्मचारी का गैरमौजूदगी बेहद ही गंभीर है। वहीं जांच कराने आये शंभु के मुताबिक जांच केंद्र में न तो कोई व्यक्ति जांच के लिए उपलब्ध है और न ही कोई उपयुक्त जानकारी देने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि बढ़ते कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का रवैया लापरवाही भरा है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.