Saturday, September 5, 2026

यहां अफवाह से मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पंपों पर लगी कतारें ।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए वाहनों की कतार लग गई। घटना उद्यमसिंह नगर जिले के बाजपुर की है लोग डीजल और पेट्रोल के लिए भ्रमित हो रहे हैं। ग्रामीणों में आशंका है कि आने वाले दिनों में डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो सकती है। शुक्रवार को दोराहा, रामपुर रोड, बरहैनी, सुल्तानपुर पट्टी सहित अन्य क्षेत्रों में डीजल और पेट्रोल लेने के लिए वाहनों की पंपों पर कतार लग गई।

किसान सहित अन्य लोग ड्रमों में डीजल लेने के लिए आ रहे है, जिससे पंपों में वाहनों की भीड़ लगी है। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक विपिन चंद ने टीम के साथ क्षेत्र के आठ पंपों का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि पेट्रोल और डीजल को लोगों में भ्रम है। जबकि तेल की किल्लत नहीं है। पंपों पर डीजल और पेट्रोल पर्याप्त है। पूर्ति निरीक्षक ने चार राशन दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सस्ते गल्ले की दुकान खुली मिली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.