Saturday, September 5, 2026

यहां पुलिस ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक युवक के वाहन से लूट करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। जहाँ एक ओर सड़क हादसे के बाद लोग मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं, वहीं समाज में ऐसे ‘गिद्ध’ भी मौजूद हैं जो लाशों को लूटने से भी बाज नहीं आते। हल्द्वानी पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर चोरों को दबोचा है, जिन्होंने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक युवक के वाहन से उसका मोबाइल और सोने की अंगूठी पार कर दी थी।

हादसे के गमगीन माहौल में की लूट

मामला 28 फरवरी का है, जब बरेली रोड निवासी गोपाल सिंह बिष्ट के पुत्र का एक्सीडेंट हो गया था। बेटे को खोने के गम में डूबे परिवार को तब एक और झटका लगा जब उन्हें पता चला कि हादसे के तुरंत बाद अज्ञात चोरों ने मृतक के वाहन से कीमती मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी कर ली है। पिता की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर बिछा जाल

मामले की संवेदनशीलता और शर्मनाक हरकत को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने टीम को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के जाल की मदद से पुलिस टीम ने गौजाजाली निवासी मौ0 उवेश उर्फ मुन्ना और इन्द्रानगर निवासी मौ0 सैफ अली को धर दबोचा।

शत-प्रतिशत माल बरामद

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से मृतक का विवो मोबाइल और सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। इस घृणित कार्य को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम की चौतरफा सराहना हो रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.