Saturday, September 5, 2026

उजाड़ने से बचाने और समस्या का स्थाई समाधान करने की गुहार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रोडवेज बस स्टेशन के आस पास कई वर्षों से व्यवसाय कर रहे लघु व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा से मुलाकात कर उजाड़े से बचाने और समस्या का स्थाई समाधान करने की गुहार लगाई। उजाड़े जाने से आशंकित व्यापारियों ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से रोडवेज स्टेशन के आस पास छोटा मोटा व्यवसाय करके अपना ओर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। प्रशासन आये दिन उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर जगह खाली करने का फरमान सुनाता है, जिसके चलते उनके सामने रोजी रोटी का संकट बना हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि वह नगर निगम को विधिवत रूप से शुल्क भी दे रहे हैं। लेकिन रोडवेज स्टेशन के विस्तारीकरण के नाम पर उन्हे ंअतिक्रमणकारी बताकर उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि उन्हंें उजाड़ा गया तो उनके सामने परिवर के भरण पोषण का संकट खड़ा हो जायेगा। जिसे लेकर व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष शिव अरोरा से उजाड़े जाने से बचाने और समस्या का स्थाई समाधान निकालने की गुहार लगायी। जिस पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने मामले को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और व्यापारियों की समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठान को तोड़ने नहीं दिया जायेगा। जिस तरह से सरकार ने नजूल की जटिल समस्या का समाधान किया है उसी तरह से रोडवेज के आस पास व्यापार करने वाले व्यारियों की समस्या का भी समाधान किया जायेगा। कहा कि मामले को लेकर वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भी वार्ता करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.