Friday, September 4, 2026

राहुल गांधी की देहरादून में आहूत रैली ऐतिहासिक होगी, हिमांशु गावा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रूद्रपुर। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कल देहरादून में आहूत रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में उधम सिंह नगर से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे ।

रैली की सफलता के लिए जिले भर में व्यापक भ्रमण कर लौटे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कल 16 दिसंबर को राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इस दौरान श्री गांधी 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में शामिल हुए वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी करेंगे। श्री गावा ने कहा कि राहुल गांधी की देहरादून में होने वाली रैली और जनसभा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभायेगी। रैली को लेकर पिछले कई दिनों से जोरदार तैयारियां की जा रही थी। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उधम सिंह नगर में भी पिछले कई दिनों से जनसंपर्क अभियान और बैठकों का दौर चल रहा था। आज रात दस हजार से अधिक कार्यकर्ता बसों एवं निजी वाहनों से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

श्री गावा ने कहा कि चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी शिद्दत से जुटे हैं।प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रदेश प्रभारी दीपिका पाण्डे, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भी रैली को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, जिसके फलस्वरूप यह महारैली ऐतिहासिक रूप लेने जा रही है। श्री गावा ने कहा कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार के झूठे दावों से हताश हो चुकी है। भाजपा के झूठे दावों को नकारकर सत्ता परिवर्तन करने के लिए प्रदेश की जनता तैयार बैठी है। श्री गावा ने कहा कि राहुल गांधी को सुनने के लिए कांग्रेसियों सहित आम लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। यह रैली प्रदेश में सत्ता परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभायेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.