Saturday, September 5, 2026

अरविंद केजरीवाल ने की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए भत्ता देने की बात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, काशीपुर।  उत्तराखंड के काशीपुर पहंुचे दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की आधी आबादी को 1000 रुपये प्रति महीना देने की गांरटी योजना की घोषणा की।

रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए अपनी चौथी गांरटी की घोषणा की। केजरीवाल ने घोषणा की कि यदि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी सरकार उत्तराखंड की 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपये प्रति महीना भत्ता देंगे।  मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक क्रान्ति का नाम है ‘आम आदमी पार्टी’। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अभी तक भाजपा और कांग्रेस की सरकारें रहीं और दोनों पार्टियों के नेताओं ने जनता से केवल झूठे वादे करने का काम किया चुनाव जीतने के बाद किसी भी नेता ने अपने द्वारा किये गये वादों को पूरा करने के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि ये लोग खुद तो काम कर नहीं रहे और हमारे द्वारा की जा रही घोषणाओं के खिलाफ कोर्ट का रुख कर रहे हैं। लेकिन वहां भी इन्हें मुंह की खानी पड़ी है। कोर्ट ने इनके द्वारा दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है।                                  वहीं, उन्होंने आज उत्तराखंड की आधा आबादी के लिए अपनी चौथी गारंटी योजना की घोषणा करते हुए बताया कि ‘आप’ की सरकार बनते ही प्रदेश की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिाह भत्ता दिया जायेगा।   केजरीवाल ने महिलाओं से अपील की कि इस बार उन्होंने किसी की नहीं सुननी है और आगामी विधानसभा चुनाव में झाड़ू पर बटन दबाना है।              अरविंद केजरीवाल ने की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए भत्ता देने की बात

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल, चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली, यूनूस चौधरी, अजय अग्रवाल, उर्वशी बाली, उषा खोखर आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.