Friday, September 4, 2026

हरबंस कपूर के निधन से भाजपा को अपूर्णीय क्षति : चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कैंट क्षेत्र के विधायक हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजकव युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि हरबंस कपूर के निधन से भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्व. कपूर संगठन के एक मजबूत स्तम्भ थे और संगठन को मजबूत बनाने में उन्होंने हमेशा अविस्मरणीय योगदान दिया। कहा कि हरबंस कपूर के निधन से भाजपा ने अपना प्रमुख मार्गदर्शक खो दिया है। उनकी कमी संगठन को हमेशा महसूस होती रहेगी। स्व. कपूर का पंजाबी समाज में भी एक विशेष स्थान था। उनके निधन से पंजाबी समाज ने भी अपना वरिष्ठ मार्गदर्शक खो दिया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.