Saturday, September 5, 2026

जिले में 220 स्थानों पर किया गया टीकाकरण 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।कोरोना नियंत्रण और शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए 220 स्थानों पर टीकाकरण किया गया।

जिले के सभी आठ ब्लॉकों में लोगों को वैक्सीनेट किया गया। जिले के खटीमा में 34, किच्छा में 13, रुद्रपुर में 27, गदरपुर में 32, बाजपुर में 25, जसपुर में 25, काशीपुर में 26 और सितारगंज में 38 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। अधिकतर स्थानों में लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र मलिक ने कि शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए विभाग द्वारा हर भरसक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन को गति देने के लिए ही जिले में कुल 220 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। डॉ मलिक ने सभी से कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.