Friday, September 4, 2026

भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण न होने से ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला रुद्रपुर की जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में ट्रांजिट कैंप तिराहा रुद्रपुर पर भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण होना था जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण हो गई थी। हालांकि प्रशासन द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों को मूर्ति का अनावरण नहीं करने दिया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया और रास्ते में ले जाते समय उन्हें सीने में बहुत दर्द हुआ जिस कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया।

ब्राह्मण समाज ने आरोप लगाते हुए बताया कि खुराफाती तत्वों द्वारा जिलाधिकारी को गुमराह किया गया जिसके कारण प्रशासन ने चबूतरा को तोड़ दिया और भगवान परशुराम की की मूर्ति भी हटा दी जो खंडित हो गई है। क्षेत्र के तमाम ब्राह्मण नेता द्वारा पैरवी करने पर प्रशासन द्वारा उन्हें रिहा कर दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही अखिल अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों समेत कई सौ ब्राह्मण कार्यकर्ता भी उनके जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा के आवास पर पहुंचे सभी में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर बहुत रोष जाहिर किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.