Friday, September 4, 2026

लालकुआँ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआँ। नगर पंचायत लालकुआँ के पूर्व अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का लम्बी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

राम बाबू मिश्रा एक सरल, मिलनसार और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। उनके कार्यकाल को स्थानीय लोग आज भी सम्मान के साथ याद करते हैं।

उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल एवं आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.