Saturday, September 5, 2026

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष चीमा ने भरी हुंकार, रुद्रपुर विधानसभा से ठोंकी दावेदारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। चीमा ने चुनाव को देखते हुए हुंकार भर ली है। जिस क्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के कार्यालय पर पहुंचकर दावेदारी पेश की।  चीमा ने चुनाव संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत कर रुद्रपुर विधानसभा से दावेदारी की है। बता दें इससे पूर्व संदीप चीमा जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं, साथ ही छात्र संघ के सचिव व अध्यक्ष भी रहे हैं। जिसके बाद वह जिला पंचायत के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए और मौजूदा समय में उनकी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं।  चीमा छात्र राजनीति के समय से युवाओं के प्रिय माने जाते हैं, जिसके चलते उनका चुनावी रण मजबूत दिख रहा है और उनके पास युवाओं की बेहतरीन टीम भी है। बातचीत में संदीप चीमा ने बताया कि वह रुद्रपुर विधानसभा से चुनाव की तैयारी काफी लंबे समय से कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को संबंधित दस्तावेज दे दिये हैं। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया की शीर्ष नेतृत्व द्वारा चुनाव के दावेदारों से दस्तावेज मांगे गए थे, जिसमें सभी दावेदार अपने दस्तावेज जमा करा रहे हैं। इससे पूर्व मीना शर्मा व अरुण तनेजा अपने दस्तावेज दे चुके हैं और अब संदीप चीमा द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत किये गए हैं, जो शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दिये जायेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.