Friday, September 4, 2026

देवभूमि व्यापार मंडल ने सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की हैलीकॉप्टर क्रैश के दौरान हुई मृत्यु पर देवभूमि व्यापार मंडल ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया। उनके साथ इस दुर्घटना में मारे गए अन्य 11 सैन्य अधिकारियों को भी नमन किया गया।

देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के निधन से देश को क्षति हुई है। सीडीएम बिपिन रावत के नेतृत्व में सेना ने अपनी कुशलता से सर्जिकल स्ट्राइक, डोकलाम में चीनी सेना को पीछे धकेलना, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगने के बाद विपरित परिस्थितियों में माहौल का संभालना समेत कई कारनामों को अंजाम दिया था। प्रदेश महामंत्री संगठन नरेंद्र अरोड़ा व जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत की कुशलनीति के चलते सेना को मजबूती मिली थी। सीडीएस बिपिन रावत ईंट का जवाब पत्थर से देने की कार्यशैली पर विश्वास रखते थे।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, नरेंद्र चौहान, विशाल चौधरी, गोपी सागर, गिरीश पाल, संदीप वाल्मिकी, मुकेश वशिष्ट, सत्ता कोली, त्रिलोक कोली, सत्यप्रकाश चौहान, संजीव शर्मा, संदीप तिवारी, गोविंद साहनी, विशाल सिंह, रोहित मदान, हरजीत राठी, रमन बंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.