Friday, September 4, 2026

विजय संकल्प यात्रा की सफलता को भाजपाईयों ने कसी कमर 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश भर में निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा 14 दिसम्बर को दोपहर दो बजे नगर पहुुंचेगी। यात्रा के स्वागत को तैयारियां शुरू हो गयी है।

विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें यात्रा के संयोजक विधायक राजकुमार ठुकराल ने व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि भाजपा हाईकमान के निर्देश पर 11 दिसम्बर से प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा का आगाज होगा। यह यात्रा 14 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे रूद्रपुर पहुंचेगी। नगर पहुंचने पर यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। इस दौरान शहर में जोरदार रोड शो के साथ साथ जनसभा का आयोजन भी होगा। बताया कि विजय संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व का मार्ग दर्शन भी प्राप्त होगा।यह यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहराने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी से यात्रा में भारी भीड़ जुटाने और यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटने का आहवान किया। इस दौरान यात्रा सहसंयोजक व्यवस्था का दायित्व मण्डी समिति अध्यक्ष केके दास को दिया गया। जबकि यात्रा सह संयोजक प्रबंधन राजेन्द्र श्रीधर, महिला संयोजक शालिनी बोरा, प्रशासनिक संपर्क प्रमुख वेद ठुकराल, साज सज्जा प्रमुख गौरव कुशवाहा, चिकित्सा व्यवस्था प्रमुख महेश कोली, डा. संजीव शर्मा, रोड शो प्रमुख ललित बिष्ट, स्वागत प्रमुख भुवन गुप्ता, प्रचार एवं साहित्य प्रमुख गिरीश पाल, यात्रा जनसभा प्रमुख, सुरेश कोली, यात्रा जनसभा सह प्रमुख राजेश बजाज, आवास एवं भोजन प्रमुख अमित नारंग,यात्रा मीडिया प्रभारी नरेश उप्रेती, यात्रा सोशल मीडिया प्रभारी, चन्द्रपाल, सुरजीत कीर्तनिया, वाहन व्यवस्था प्रमुख हिमांशु शुक्ला, प्रचार साहित्य वितरण प्रमुख निमित शर्मा, दुलाल मलिक, यात्रा कार्यालय प्रमुख राजेश जग्गा बनाये गये।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्णकालिक विस्तारक भूपेन्द्र सिंह खाती, रूद्रपुर विधानसभा प्रभारी विजय मण्डल, भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, भाजपा दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव, उत्तरी मण्डल अध्यक्ष राकेश सिं,ह ग्रामीण् मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, पार्षद निमित शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र श्रीधर, विवेक दीप सिंह, योगेश वर्मा, ग्रामीण मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता चैधरी, उत्तरी मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता राठौर, गौतम मण्डल, प्रदीप, अजय, बिलाल खान, तौसीफ खान, विशाल राणा, बंटी कोली, सुरेन्द्र सिंह कालड़ा आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.