Saturday, September 5, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा की सिंघू मोर्चा पर आज पुनः बैठक होगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसकेएम ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से एक लिखित मसौदा प्रस्ताव प्राप्त होने की पुष्टि की है – एसकेएम सरकार के प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर और स्पष्टीकरण मांगेगा, और आगे की चर्चा के लिए आज दोपहर 2 बजे फिर से बैठक करेगा

संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत सरकार से एक लिखित मसौदा प्रस्ताव प्राप्त होने की पुष्टि की है। आज सिंघू मोर्चा पर एसकेएम की बैठक में किसान नेताओं ने इस प्रस्ताव पर रचनात्मक चर्चा की। मोर्चा सरकार के प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर और स्पष्टीकरण मांगेगा, और आगे की चर्चा के लिए आज दोपहर 2 बजे फिर से बैठक करेगा। मोर्चा को सरकार से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है।

बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.