Friday, September 4, 2026

सबसे बड़ा हादसा, Mi-17 हेलिकॉप्टर में 14 सवार 13की मौत!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वायुसेना का (IAF) हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर (ऊटी ) मेंकोयंबटूर और सुलूर के बीच नीलगिरि के पहाडीयों के पास (क्रैश) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि ये Mi -17V 5 हेलिकॉप्टर था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडीएस रावत अपनी पत्नी के साथ ऊंटी के एक कार्यक्रम में समल्लित होने के लिए जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। जिनमें 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वही जिसमें भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ CDS बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी सवार थी। वही इस दौरान बिपिन रावत के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। साथ ही भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है।

वहीं दिल्ली में भी इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद हलचल बढ़ गई है और घटना की सूचना पीएमओ को दी गई है। दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद। वहीं सूत्रों द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद को इस हादसे के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित करेंगे। सूत्रो की माने तो CDS रावत को ले जाने वाले विमान या हेलिकॉप्टर के उड़ाने का खास प्रॉटोकॉल होता है। बताया जा रहा है कि शायद मौसम की खराबी और बादल की वजह से हेलिकॉप्टर के पायलट सही अनुमान लगाने से चूक गए और यह हादसा हो गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.