Friday, September 4, 2026

विधायक ने जनसमस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। बुधवार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने भूतबंगला बस्ती और वाटिका विहार कालोनीवासियों के समस्याओं का जायाज लिया। जिसमें लोगों ने सड़क, पानी, बिजली आर्थिक सहायता सहित कई समस्याएं उठाई।विधायक ठुकराल ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

विधायक ठुकराल ने कहा भाजपा सरकार में जनहित के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही है। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। रूद्रपुर विधानसभा का कोई भी इलाका विकास से अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है और भाजपा सरकार में विकास की गति थमने नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर विपिन शर्मा , रामसेवक कोली, जोगेंद्र कोहली ,प्रमोद कोहली, शिवम कोहली, राकेश कुमार बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.