Friday, September 4, 2026

निजी हाथों में जाने पर हो रहा सौंदर्यीकरण 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर बस अड्डे को आईएसबीटी बनाने का काम शुरू होते ही रोडवेज में बदलाव दिखने लगा है। जिसमे दुकानों, कार्यालयों के साथ सिक्योरिटी गार्ड भी अब दिखने लगे है। करीब दो माह से रुद्रपुर रोडवेज को आएसबीटी बनाने का कार्य चल रहा है। जिसकी जिम्मेदारी दिल्ली की निजी कंपनी को दी गई है।  1.774 हेक्टेयर भूमि पर आईएसबीटी बनाने का कार्य पिछले दो महीने से शुरू किया जा चुका है, जिसमे करीब 500 करोड़ रूपये की लागत का अनुमान है। दो माह में आये बदलाव की बात करे तो रोडवेज की कार्यशाला में कार्यालयों और दो दुकानों को स्थानांतरित किया गया। यही नहीं रोडवेज के दोनों तरफ हैडल लगाए गए है। जिसमें किसी भी वाहन का रोडवेज के अंदर आने की पाबंदी लगा दी गई है। रोडवेज के निकासी और प्रवेश द्वारा के तरफ दो से तीन गार्ड की व्यवस्था भी की गई है। रुद्रपुर रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि देहरादून के बाद रुद्रपुर राज्य का दूसरा आईएसबीटी बन सकता है। हालांकि भूमि पूजन की औपचारिकता अभी भी बाकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.