Friday, September 4, 2026

विधायक ने दिया नजूल नीति में राहत का भरोसा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 50 वर्ग मीटर तक पट्टा निःशुल्क दिया जाएगा। साथ ही फ्री होल्ड हेतु पूर्व में जमा 25 प्रतिशत राशि को भी समायोजित किया जायेगा।

विधायक ठुकराल ने बताया कि नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने के प्रस्ताव में कई संशोधन कर नजूल नीति में बदलाव किया गया है। प्रस्ताव की समस्त पत्रावलियां तैयार हो चुकी हैं। राजभवन द्वारा लगाई गई आपत्तियों के निस्तारण हेतु भी कुछ संशोधन किए गए हैं। विधायक ठुकराल ने कहा कि संशोधनों के अनुसार नजूल नीति में जमा पैसों के आधार पर सर्किल रेट के अनुसार मालिकाना हक मिलेगा ।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार 9 व10 दिसम्बर के विधानसभा सत्र में अध्यादेश के जरिये कानून बनाकर रुद्रपुर के 22000 परिवारों एवं उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी नजूल पर निवास कर रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक दिए जाने का मन बना चुकी है। ठुकराल ने कहा कि जब से वह विधायक बने हैं उन्होंने 2012 से अब तक के हर विधानसभा सत्र में मालिकाना हक दिए जाने हेतु नजूल भूमि के हर मुद्दे को मजबूती से विधानसभा के पटल पर रखा उन्होंने कहा कि 2018 के नगर निगम चुनावों में उन्होंने संकल्प लिया था कि रुद्रपुर के 22000 परिवारों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक न दिलवा पाया तो भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा l विधायक ठुकराल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास एक विजन है और नेतृत्व करने की पूर्ण क्षमता भी है। कहा कि धामी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है l

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.