Saturday, September 5, 2026

राज्य योजना में स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम पिपलिया नंबर एक से पिपलियां नंबर दो, तिलपुरी, केवलगंज, बरी राई, कुंदन नगर नंबर पाच आदि ग्रामों के सामने से होते हुए गदरपुर-दिनेशपुर मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर विधायक ठुकरालने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के साथ साथ अन्य बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। भाजपा सरकार में विकास की किरण अंतिम छोर के व्यक्ति क पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। गांवों में बहुद्देशीय शिविर लगाकर जनसमस्याओं का निस्तारण मौके पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनहितों की अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जायेगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह सैनी, पूर्व प्रधान शांति बाला, गोपाल सरकार, वरूण मण्डल, ओमप्रकाश, तपन मण्डल, मनोज कुमार, गौतम, तपस मिस्त्री, गौतम विश्वास, तपाली विश्वास, कनई विश्वास, पलास कीर्तनियां, ओमप्रकाश स्वर्णकार, शांति बाला, रमनी बाला, गीता मुखर्जी, सबिता मण्डल, मीरा विश्वास, आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.