Friday, September 4, 2026

यहां झील में मिला 9 दिन से लापता रोहन का शव_परिजनों में कोहराम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक युवक की 9 दिनों की गुमशुदगी के बाद आज सवेरे नैनीझील से शव मिलने के बाद शहर में शोक का माहौल पसर गया। पुलिस ने झील से शव निकालकर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया।। नैनीझील में मिला 9 दिन से लापता रोहन का शव_परिजनों में कोहराम

 

नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित

शनिदेव मंदिर के समीप झील में आज सवेरे एक शव उतराता दिखाई दिया। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली से टीम घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय नाविको की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

मामले के अनुसार, पिलग्रिम लॉज क्षेत्र से बीती 25 दिसंबर से 20 वर्षीय युवक लापता था। परिजनों ने मल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी और बताया था कि वो बिना बताए कही चला गया है। युवक के अबतक वापस नहीं लौटने की जानकारी दी गई थी। आज सूचना के बाद मृतक के पिता भी पहुँचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पुत्र रोहन के रूप में कई। मल्लीताल में सब्जी की दुकान चलाने वाले पुष्कर के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.