भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं नगर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में डीएम पंत का स्वागत किया गया। इस मुलाकात में शहर की विभिन्न समस्याओं पार्किंग, जलभराव, गांधी पार्क की समस्या एवं अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने पानी निकासी की समस्या पर विशेष ध्यान देने की बात कही ।उन्होंने कहा एनडीआरएफ की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की स्थिति पुनः रुद्रपुर नगर में आ सकती है ।अतः इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिला अधिकारी ने श्री शीघ्र ही संबंधित विभागों के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा जिले में एवं नगर में दीर्घकालीन एवं अल्पकालीन नितियां बना कर निस्तारण की जाएंगे मुलाकात करने वालों में प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अरोड़ा जिला उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह नगर महामंत्री गौरव आहूजा विक्की कोषाध्यक्ष सुनील धाम सतीश अरोड़ा रोहित मितल प्रवेश साहनी पवन नारंग किशन नारंगआ आदित्य अहूजा राहुल सरीन आदि व्यापारी उपस्थित थे




