Friday, September 4, 2026

शांतिपूर्ण व नकलविहीन बोर्ड परीक्षा के लिए डीएम ने ली बैठक 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  आगामी परिषदीय बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहिन सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने शनिवार को विडियो कांफ्रेस के माध्यम से जनपद के उपजिलाधिकारियों के साथ वार्ता की।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत परीक्षा केन्द्रो की सूची का भौतिक परीक्षण कर ले। आवश्यकता होने पर परीक्षा केन्द्रो का पुनरीक्षण समय से करवा लिया जाए ताकि सूची फाइनल की जा सके। उन्होने कहा विगत वर्षाे की आयोजित परीक्षा के अनुसार यदि कोई परीक्षा केन्द्र संवेदनशील किया जाना है या संवेदनशील की सूची से हटाया जाना है, इस कार्यवाही को पूर्ण कर ले। उन्होने कहा जिन स्कूलों में प्रधानाचार्य नही है, उन केन्द्रों पर केन्द्र पर्ववेक्षक तैनात किये जाए। परीक्षा केन्द्रो पर पर्यवेक्षकों की विजिट शीट रखे, उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट करे। यदि किसी परीक्षा केन्द्र में कोई अप्रिय घटना होती है, उसकी सूचना लिखित रूप में उसी दिन संबंधित उपजिलाधिकारी को उपलब्ध कराएँ ताकि तुरन्त कार्यवाही की जा सके।

इस दौरान पर अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह सहित शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.