Friday, September 4, 2026

विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपनी एक और घोषणा को पूरा करते हुए छत्तरपुर दिनेशपुर मार्ग से छत्तरपुर डिवाइन कालोनी होते हुए छत्तरपुर कालोनी तक सड़क निर्माण कार्य का पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति रूकने नहीं दी जायेगी। ठुकराल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। जनभावनाओं के अनुरूप अब इस सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास तेज होगा। इस अवसर पर हरीश भट्ट, नंदन सिंह अधिकारी, गिरीश लोहनी, शेर सिंह मनराल, रिंकू गोस्वामी, हरीश शर्मा, मथुरा सिंह बिष्ट, बालादत्त जोशी, पंकज जोशी, ललित जोशी, दीप नारायण मौर्या, हरदयाल सिंह, रमेश बिष्ट, पान सिंह, पार्वती देवी, जानकी देवी, मालती देवी, बबीता सिंह आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.