Friday, September 4, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में किया सरस मेले का शुभारंभ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय सरस मेला-2021 का शुभारंभ किया। कहा कि वर्ष 2025 में जब यहाँ के निवासी उत्तराखण्ड की रजत जयंती मना रहे होंगे तब उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। धामी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

मेले में आये हुए 147 स्वयं सहायता समूहों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 119 करोड का पैकेज राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को दिया है। कहा कि विभिन्न समूहों की महिलाए अच्छी कारीगरी कर विश्व स्तरीय उत्पाद बनाती हैं और मेहनत व लगन से अपनी आजीविका चलाती हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना माहमारी के बाद सरकार द्वारा समूहों का राहत पैकेज देने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में भी राहत पैकेज दिया गया है। कहा कि समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज रहित लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में 12 हजार नौकरियां दिए जाने को प्रक्रिया चल रही है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में सब्जिडी राशि 15 से बढाकर 25 लाख की गयी है।

उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लाकल फॉर वॉकल के मंत्र से प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। मोदी के स्नेह के कारण प्रदेश में दो एम्स स्वीकृत हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से टनकपुर से बागेश्वर रेल लाईन की मंजूरी मिल गई है साथ ही तराई-भावर की लाइफलाइन जमरानी बांध परियोजना की भी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होने बताया अभी तक उनकी सरकार ने 500 से अधिक फैसले लिए है, जिनके शासनादेश भी जारी हो चुके हैं।

इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने भी अपने विचार रखे। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आभार पत्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विकास शर्मा, सचिव अमित नेगी, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, ललित नारायण मिश्र, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, जिला विकास अधिकारी डॉ महेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.