Friday, September 4, 2026

यहां 103 वर्षीय महिला फिर करेंगी मतदान,डीएम घर पहुंचे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 103 वर्ष की बुजुर्ग महिला उत्तराखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी शनिवार को जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान उक्त महिला के घर पहुंचे एवं उन्होंने उक्त बुजुर्ग महिला को मतदान के लिए प्रेरित किया।

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत पौड़ी स्थित क्यूंकालेश्वर के वार्ड नम्बर 1 की 103 वर्ष की बुजुर्ग महिला श्रीमती आंनदी देवी पत्नी महेश्वर प्रसाद को जिलाधिकारी द्वारा मतदान हेतु प्रेरित करते हुए उनको पोस्टकार्ड दिया गया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान आंनदी देवी की बहू श्रीमती शांति देवी उम्र 77 वर्ष को भी पोस्टकार्ड देते हुए आगामी लोकसभा में मतदान करने को प्रेरित किया गया।

वहीं समस्त विकासखंड़ों में भी बुजुर्ग एवं दिव्यांग सहित अन्य मतदाताओं को आगामी 19 अप्रैल को मतदान करने हेतु अपील पोस्टकार्ड दिये जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाताओं को गढ़वाली भाषा में भेजे जा रहे मतदान अपील का मतदाताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ भी ली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.