Friday, September 4, 2026

आम आदमी पार्टी ने बनवाया नदी पर अस्थायी पुल 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर में कल्याणी नदी पर बने और शिव नगर, आजाद नगर तथा रविंद्र नगर को जोड़ने वाले पुल पर आम आदमी पार्टी की नगर इकाई की ओर से अस्थाई रूप से बांस का पुल बनाया गया है।

पुल का उद्घाटन गुरुवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद, नेता रामचंद्र सागर हरपाल सिंह और महानगर उपाध्यक्ष अलका पांडे ने किया। नंदलाल ने कहा कि लगभग आठ हजार की आबादी को जोड़ने वाला पुल अक्टूबर में आई प्राकृतिक आपदा के कारण बह गया था। किंतु सरकार व किसी जनप्रतिनिधि की तरफ से इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। वही आम आदमी पार्टी ने पुल का अस्थाई रूप से निर्माण किया। पुल के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थियों का प्रत्येक दिन का आना जाना लगा रहता है वहीं सिडकुल में कार्यरत कर्मचारी भी इस स्कूल के माध्यम से आते जाते हैं। यदि आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो ऐसे अनेकों कार्य बचे हुए हैं उनको वक्त रहते पूरा कर दिया जाएगा। नंदलाल ने कहा कि सरकार को सीमेंटेड या लोहे का परमानेंट फुल शीघ्र अति शीघ्र बना देना चाहिए। इस विषय को लेकर प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।

इस दौरान पार्टी के वार्ड अध्यक्ष गोपाल यादव, वार्ड अमल साना, अभिषेक अग्रवाल, सपना बेदी, भावेश, राजेश कुमार, शोभा, ललिता, कंचन, बबीता, वीर सिंह रविंदर यादव, इत्यादि लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.