Friday, September 4, 2026

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की मात्यता पंजाबी समाज के लिए गौरव की बात: महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मारे बुजुर्गाे को सम्मान देने के लिये 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की राष्ट्रीय मान्यता दी है, जो की पंजाबी समाज के लिये बहुत गौरव की बात है। यह बात उत्तरांचल पंजाबी महासभा के मुख्य संरक्षक एवं पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने सिटी क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।

उन्होने कहा कि हमें आज अवगत करते बहुत हर्ष हो रहा हमारे गत कई वर्षों के प्रयासों से आज़ादी के 75 वर्षों बाद आज़ादी का अमृत महोत्सव पर हमारी माँग को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गम्भीरता से लिया व 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मान्यता दी।

उन्होने बताया कि पाँच नदियों के क्षेत्र, जिसे पंजाब कहते है, का बँटवारा जिसमें 10 लाख से अधिक मासूम लोगों ने अपनी शहादत दी थी व लगभग करोड़ लोग अपनी उम्र भर की सम्पत्तियों को छोढ़ 2 वस्त्रों में हिंदुस्तान के विभिन्न हिस्सों में जा कर अपने छोटे बच्चों व बूढ़े परिवार के लोगों के साथ सिर ढकने व गुज़ारा करने दर दर भटके। कहा कि इन 75 वर्षों में इस त्रासदी को किसी सरकार द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के लिये कोई मान्यता नही दी।

कहा कि पंचनद स्मारक ट्रस्ट ( रजि.) ने बँटवारें में शाहिद हुए अपने बुजुर्गाे का इतिहास पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित रखने के लिये कुरुक्षेत्र में पंजाबी धाम निर्माण करने का बिढ़ा उठाया व 25 एकड़़ भूमि में एक स्मारक निर्माण शुरू किया। जिसमें अपनी खो रही पहचान रीति रिवाज, वेशभूषा, खानपान व बँटवारें में पाकिस्तान रह गये धार्मिक सांस्कृतिक धरोहरों को बना कर अपने आने वाले कल के लिये सुरक्षित रखने हेतू निर्माण शुरू किया। उपमा व पंचनद गत वर्षों से सभी सरकारों से बँटवारें की इस त्रासदी में शाहिद हुए बुजुर्गाे को मान्यता देने व इतिहास के पन्नो में जगह देने की माँग करता रहा है। 14 अगस्त को हर वर्ष शहीदी दिवस के रूप में मनाते हुए उनके वारिस अपने बुजुर्गाे की कुरबानियों को सम्मान उत्तराखंड के हर शहर में देता आ रहा है।

वहीं पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने प्रेस को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त 2022 को कुरुक्षेत्र में निर्मणधिन पंजाबी धाम में स्वयं उपस्थित रह कर स्मारक पर बुजुर्गाे को सम्मान देने हेतू आने का आश्वासन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के माध्यम से गत दिवस पंचनद स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज के जन्मदिवस पर दिया है।

युवा प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि पंचनद स्मारक ट्रस्ट व उत्तरांचल पंजाबी महासभा के साथ जुड़ कर आगामी 14 अगस्त जो की समाज की कुर्बनियो को मान्यता देते हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ज़ोरों शोरों से विश्वभर में बसे वारिसों के द्वारा मनाया जाये।

इस दौरान अशोक छाबड़ा, नरेंद्र अरोरा ,हरीश जल्होत्रा, राजकुमार फुटेला, राजीव परनामी, बलदेव राज छाबड़ा, पंकज बाँगा, सोनू अनेजा, सोनू खुराना, जतिन नागपाल, सुरेश ढींगरा, सुरेंद्र अदलखा, सुरेश गांधी, अशोक गांधी आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.