Friday, September 4, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव की तैयारी का लिया जायजा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने वार्ड 34 इंदिरा कालोनी पहुंचकर शक्तिकेन्द्र कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैठक में भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक देखते हुए पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया।

इंदिरा कालोनी पहुँचने पर अरोरा का जोरदार स्वागत हुआ। अरोरा ने कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा हमेशा से अंतिम पायदान पर बैठे निर्धन वर्ग के व्यक्ति के उत्थान के लिये कार्य करती रही है। देश मे 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त राशन वितरण हो या फिर विश्व मे सबसे तेजी से भारत मे चल रही मुफ्त वैक्सीन अभियान, भाजपा ने देशवासियों को सदा आगे रखा है। देश व प्रदेश में लगातार जनभावनाओं के अनुरूप हर क्षेत्र में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए निरतंर विकास कार्य किये जा रहे हैं। भ्रमण के दौरान के अरोरा ने समाज के भिन्न लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना व त्वरित कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिकारी से वार्ता की। अरोरा ने ब्रह्मकुमारी आश्रम जाकर भजन में आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पार्षद अम्बर सिंह, चेतन अरोरा, डंम्पी चोपड़ा, राजकुमार गुप्ता, सुनील यादव, बूथ अध्यक्ष दीपक देवल, नरेश राजपूत, जसवंत सिंह, साकेत सक्सेना, विजय खोंचा, भूषण नागपाल, ललित बिष्ट, सोनू चीमा, सुभाष यादव, मोहित कक्कड़, मनमोहन वाधवा, विक्की चीमा, विपिन, वीरा, जग्गू, मयंक कक्कड, सोनू वर्मा, योगेश कुमार मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.