Friday, September 4, 2026

ओमिक्रोन की रोकथाम व निष्पक्ष चुनाव प्राथमिकता 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने गुरुवार को कहा कि कोरोना के नवीनतम वैरिएंट ओमिक्रोन की रोकथाम के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराना उनकी प्राथमिकता होगा। इससे पूर्व बुधवार की देर सांय कोषागार पहुंचकर नए जिलाधिकारी पंत ने कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी पंत कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट नरेश दर्गापाल, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

कलेक्ट्रेट के अब्दुल कलाम सभागर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साल 2009 के आईएएस अफसर पंत ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जनपद में कोरोना के नए वैरिएंट की रोकथाम, कोरानाकाल के कारण उत्पन्न धीमी पड़ी आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के साथ रोजगारपरक योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाते हुए आजीविका के संसाधनों में वृद्धि करना, सड़कों को गड्ढामुक्त करना, आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शिता, निष्पक्षता से सम्पन्न कराना, भूमि सम्बन्धित लम्बित मामलों का निस्तारण आदि करना है।

पंत ने कहा कि ऊधम सिंह नगर जनपद उत्तराखंड का प्रवेश द्वार है। यहाँ पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कूड़ा निस्तारण और सड़कों की बदहाल स्थिति से वह खासे चिंतित हैं और इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद को प्रदुषण मुक्त किया जायेगा और साथ ही यहाँ नए उद्योगों की स्थापना के लिए भी प्रयास किये जायेंगे। इस दौरान एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, प्रभारी कलेक्ट्रेट एनसी दुर्गापाल आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.