Saturday, September 5, 2026

इनोवा और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । हल्द्वानी मार्ग पर आज सुबह ईनोवा और ट्रक की भिड़ंत में शक्तिफार्म की कांग्रेस नेत्री मालती विश्वास के पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।                                                                                                                  जानकारी के मुताबिक 2017 में सितारगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी टैगोर नगर शक्तिफार्म निवासी कांग्रेस नेत्री मालती विश्वास का पुत्र 32 वर्षीय शिवम विश्वास बीती शाम गुरूग्राम शक्तिफार्म निवासी अपने मित्र विशाल हाल्दार के साथ अपनी इनोवा कार संख्या यूके 06ए क्यू 6777 पर हल्द्वानी गया था। आज सुबह दोनों इसी कार से वापस लौट रहे थे। टाडां जंगल में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से इनोवा की भिड़त हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गये और ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में शिवम विश्वास और विशाल हाल्दार गंभीर घायल हो गये। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष राजेन्द्र डांगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शिवम को मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विशाल को हायर सेंटर रैफर किया गया है उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। शिवम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के दो साल के जुड़वा बच्चे हैं। मृतक शिवम विश्वास अपने पिता श्याम विश्वास के साथ राम श्याम बीड़ी का कारोबार करता था। कांग्रेस नेत्री के पुत्र की हादसे में मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गये।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.