Saturday, September 5, 2026

यहां जिम में वर्कआउट करते समय 25 वर्षीय जिम मालिक युवक अचानक गिरा, हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के दिनेशपुर क्षेत्र में  वर्कआउट कर रहे 25 वर्षीय जिम मालिक की अचानक स्थिति बिगड़ने के बाद चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई। पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने चक्कर आने पर पानी पिया, किन्तु पुनः अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किए जाने पर परिवार में शोक व्याप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेशपुर के निकटवर्ती दुर्गापुर गांव निवासी 25 वर्षीय कमल बोरा पुत्र गोविंद सिंह बोरा अपने गांव में ही आर्मी जिम सेंटर संचालित करते थे। प्रतिदिन की भाँति बुधवार सुबह वे वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया, जिसके बाद उन्होंने पानी पिया, परन्तु कुछ ही क्षण में उनकी स्थिति बिगड़ गई और वे गिर पड़े।

जिम में उपस्थित लोगों ने तत्काल उन्हें अचेत अवस्था में निकटवर्ती चिकित्सालय पहुँचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.