Friday, September 4, 2026

किशोरियां में जागरूकता को चलाया अभियान 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन की महिला टीम ने लालपुर स्थित राजकीय प्राइमरी विद्यालय में मासिक धर्म और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में किशोरियों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

राइजिंग महिला अध्यक्ष चंद्र कला राय ने मासिक धर्म चक्र के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व और इस अवधि के दौरान उपलब्ध विभिन्न संसाधनों और पर्यावरण के प्रदूषण से बचने के लिए बरती जाने वाली देखभाल पर प्रकाश डाला और मासिक धर्म से जुड़े कई मिथकों को दूर किया। राय ने छात्रों को सैनेटरी पैड के उचित और सुरक्षित निपटारे के बारे में बताया गया।अच्छी मासिक धर्म, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और लड़कियों और महिलाओं की गरिमा के लिए आवश्यक है। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान छात्राओ के सवालों के जवाब दिए गए। इसके बाद सुरक्षित माहवारी के लिए लड़कियों को मेंस्ट्रुअल पैड दिए गए।

महिला कोषाध्यक्ष दीपा राय ने फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण व महिलाओं के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बच्चों को अवगत कराया।संगोष्ठी के अंत में बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किये। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य जी सी राय, एकता यादव, सोनिया रस्तोगी, बीना परिहार, एचएस नयाल, परमजीत सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.