Friday, September 4, 2026

भाजपा पार्षद पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। थाना ट्रांजिटकैंप के सौरभनगर के एक परिवार ने भाजपा पार्षद पर प्लांट देने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर पीडित परिवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों की गैरमौजूदगी में कांग्रेसियों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कांग्रेस महानगराध्यक्ष जगदीश तनेजा के साथ पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचे। शिकायतकर्ता सौरभनगर निवासी सुधा देवी का कहना था कि उनके पति ने सिडकुल कंपनी मे मजदूरी करके एक भाजपा पार्षद से एक प्लांट खरीदा था। जिसका सौदा 4.40 लाख रुपये में तय हुआ था और बयाना के तौर पर 50 हजार रुपये भी दिए गए थे और 22 नवंबर को पूरी रकम देने के बाद प्लांट पर कब्जा देने का आश्वासन भी दिया था। जिसके सभी लिखित दस्तावेज भी दिए गए। आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद ने दस्तावेजों की रंगीन फोटो कॉपी निकालकर फर्जी ह स्ताक्षर कर निकली दस्तावेज थमा दिए और सत्ता का पार्षद होने का रौब जमाने लगा। आरोप लगाया कि प्लांट देने का दवाब बनाने पर धमकी दी जाने लगी। शिकातयकर्ता का आरोप था कि इस संबंध में थाना ट्रांजिटकैंप में एक तहरीर भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसएसपी से मामले की जांच कर पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बयाने की रकम वापिस करवाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, पार्षद मोनू निषाद, पार्षद मोहन कुमार, मधु सिकदार, मंजू मिश्रा, ममता रानी, मायावती, जयपाल सिंह, शिपाली मंडल आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.