Friday, September 4, 2026

टमाटर के घटे दाम फिर से बढ़ी बिक्री  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। टमाटर की आवक कम हो जाने से बीते दिनों 70 से 80 रूपये प्रति किलो के भाव से बेचे जा रहे टमाटरों की कीमते फिर से सामान्य हो गई है। जिससे सब्जी मंडी में टमाटर 30 से 40 रूपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है। शनिवार को सब्जी मंडी में टमाटर की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई।

टमाटर के दामों में उछाल के चलते लोगो ने टमाटर की खरीदारी को सीमित कर दिया था। कीमतों के सामान्य होते ही बाजार में एक बार फिर लोग टमाटर की खरीदारी करते देखे गए। व्यापारियों की माने तो कीमत सामान्य होते ही टमाटर की बिक्री बीते दिनों की अपेक्षा डेढ़ से दो गुने का इजाफा हुआ है। सब्जी विक्रेता राजू ने बताया कि मंडी में टमाटर आवक के कम हो जाने से टमाटर के दाम चढ़ने लगे थे, जिसके चलते ग्राहकों ने टमाटर से दूरी बना ली थी। उन्होंने बताया कि बाजार में 60 से 80 रूपये प्रति किलो बेचे जा रहे टमाटर 30 से 40 रूपये प्रति किलो के दामों पर बेचे जा रहे है। राजू के मुताबिक बे मौसम बरसात के कारण टमाटर सीमित मात्रा में ही बाजार में आ रहे थे, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के टमाटर बाजार में आने स टमाटर के दाम फिर से सामान्य हो गए। राजू के मुताबिक आने वाले दिनों में टमाटर के दामों में कमी आ सकती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.