Friday, September 4, 2026

सरकार कर रही है मालिकाना हक के नाम पर धोखा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नजूल के नाम पर उत्तराखंड सरकार द्वारा लगातार झूठी घोषणाएं कर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। भाईचारा एकता मंच अब सरकार के हर प्रतिनिधि का नगर आगमन पर विरोध करेगा। यह बात मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कही।

गंगवार ने कहा कि मंच विगत कई वर्षों से नजूल पर मालिकाना हक और दान पात्र की भूमि के स्थाई समाधान की मांग करता रहा है। मंच के कार्यालय में आयोजित बैठक में गंगवार ने कहा कि जिस तरह से राजभवन द्वारा सरकार की नजूल नीति की फाइल को वापस कर दिया गया है उसे लगता है कि नजूल पर मालिकाना हक के नाम पर सरकार द्वारा शहर की जनता को धोखा दिया जा रहा है। मंच नजूल पर मालिकाना हक और दानपात्र की भूमि के स्थाई समाधान को लेकर अपने आंदोलन को गति देगा। इसके तहत शहर में आने वाले भाजपा व सरकार के हर प्रतिनिधि यहां तक कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का भी विरोध किया जाएगा और शहर की नजूल भूमि पर मालिकाना हक और दान पात्र की भूमि के स्थाई समाधान तक मंच हर बस्ती में जाकर आंदोलन को तेज करेगा।

बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि देहरादून में प्रस्तावित आगामी विधानसभा सत्र में मंच के पदाधिकारी सरकार से नजूल की भूमि पर मालिकाना हक की मांग करेंगे। उन्होंने शहर के बस्तियों के सभी प्रतिनिधियों से भी इस आंदोलन में शामिल होकर आगे आने की अपील की है। बैठक में जिला अध्यक्ष सुमन, प्रदेश सचिव पूरन चंद भट्ट, महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार, महिला महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी, ममता श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, प्रवीण खान, प्रेमवती, विजय कुमार गुप्ता, सत्यजीत सरकार आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.