Friday, September 4, 2026

नजूल भूमि पर झूठे सपने दिखाना भाजपा की परंपरा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने अपने जारी बयान में कहा है कि भाजपा जनता को झूठे सपने दिखाती है।भाजपा सरकार का झूठ सबके सामने है । भाजपा ने जनता को 5 साल लगातार ठगा है । प्रदेश में सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है ।

रुद्रपुर में आम आदमी नजूल पर अपने मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं आम आदमी का आशियाना उजड़ने का धर्म डरा रहा है । भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलवाने को झूठे सपने दिखा कर बारंबार मिठाई बांटने का काम किया है । भाजपा सरकार नजूल नीति मध्यप्रदेश लाने में विफल हो गई । जनता को एक बार फिर से भाजपा ने ठगने का काम किया है। रुद्रपुर में नजूल पर बसे हुए लोगों को फिर से ठगा गया है ।

रुद्रपुर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने सौगंध खाई थी कि यदि नजूल पर बसे आम आदमी को उसको मालिकाना हक यदि नहीं दिलवा पाए तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे । भाजपा के जनप्रतिनिधियों नजूल नीति पर बिल पारित होते ही श्री लेने के लिए आपस में भीड़ गए लेकिन जनता को नजूल भूमि पर उसका मालिकाना हक नहीं दिलवा पाए ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.