Friday, September 4, 2026

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयारी,अनिल चौहान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआ। विधानसभा के आगामी चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयारी है जिस के चलते आज भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय पदयात्रा कि शुरुआत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल मुनि की आवास से हुई। जिसमें पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान का किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस दौरान श्री चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया है कि 2022 में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनायेगी उन्होंने भाजपाइयों से चुनाव के लिए अभी से जुटने की अपील की।

यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मिशन-2022 फतह करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है जिससे राज्य उत्तराखंड में विकास तेज से गति हुआ है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर घर पहुंचकर आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई दिल्ली कि तर्ज पर सभी धर्मों के लोगों को निशुल्क धार्मिक स्थलों कि यात्रा कराए जाने पर कहा कि केजरीवाल नौटंकीबाज हैं और वह लगातार नौटंकी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आप पार्टी का उत्तराखंड में कोई भी जनाधार नहीं है आम आदमी पार्टी सिर्फ चुनावी जुमलेबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने जनहित में कार्य किये है तथा युवा तथा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिसका लाभ प्रदेश के हर नागरिक को मिल रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तराखंड में 60 सीटें जीत कर राज्य में फिर से सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.