Friday, September 4, 2026

मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ प्रभारियों का हुआ प्रशिक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आदेश पर दिल्ली से आए प्रशिक्षक ने रुद्रपुर विधानसभा के बूथ प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया और मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और कांग्रेस के इतिहास के बारे में समझाया। प्रशिक्षक ने बताया कि किसी भी चुनाव की सफलता के लिए बूथ का मजबूत होना बेहद जरुरी है। उससे भी ज्यादा अहम यह है कि प्रतिद्धंद्धी पार्टी के सवालों का जवाब देना। जिस पार्टी का बूथ मजबूत होगा। उसका संगठन हमेशा मजबूत रहेगा।

मंगलवार को शहर के एक होटल में रुद्रपुर विधानसभा के बूथ प्रभारियों के साथ मेरा बूथ मेरा अभिमान के तहत बूथ प्रशिक्षण दिया गया। जि समें दिल्ली से आए प्रशिक्षक अरुण सर्राफ ने बूथ प्रभारियों को बताया कि कांग्रेस का नाता आजादी से लेकर वर्तमान राजनीति से जुड़ा है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी ने जिसने देश की एकता व अखंडता के लिए गांधी परिवार ने कुर्बानी दी है। वर्तमान में देश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली भाजपा में भी ज्यादातर नेता कांग्रेसी है। जो निजी स्वार्थाे की खातिर दल बदल की राजनीति को बढ़ावा दिया। भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गाे को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होने बताया कि आगामी विधानसभा नजदीक है, ऐसे में रुद्रपुर विधानसभा का प्रत्येक बूथ मजबूत होना चाहिए और बूथ प्रभारी को गौरव होना चाहिए कि देश की एकता की सोच रखने वाली कांग्रेस पार्टी का बूथ प्रभारी बनाया गया।

महानगराध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आहवान पर प्रत्येक विधानसभा में प्रशि क्षण शिविर किया जा रहा है। ताकि बूथों को मजबूत किया जा सके। प्रशिक्षण के बाद बूथ प्रभारी संकल्प लेकर निकलेगा और आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर मीना शर्मा, संदीप चीमा, इंदु मान, गौरव खुराना, सुशील गाबा, दिनेश पंत, सीपी शर्मा, प्रकाश शर्मा, परिमल राय, बाबू खां, परवेज कुरैशी, विजय जग्गा आदि मौजूद थे।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.