Friday, September 4, 2026

नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता 2021 में रजत पदक जीतने पर रुनु शर्मा को किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विगत दिनों चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब में नेशनल कराटे फेडरेशन के नेतृत्व में आयोजित हुई नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता 2021 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए रुनू शर्मा ने सीनियर वर्ग (-50 किग्रा) की कुमिते स्पर्धा में रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि पर डॉ. अजीत हालदार द्वारा उनका माल्यार्पण व पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अजीत हालदार ने रुनु शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि रुनु शर्मा पिछले कई वर्षाे से जिले व राज्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। साथ ही इस समय जिला परियोजना, ऊधम सिंह नगर के तत्ववधान में चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मसुरक्षा कार्यक्रम के तहत रूद्रपुर के कई विद्यालयों में प्रशिक्षण भी दे रही है। जानकारी देते हुए अमेच्योर कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तकनीकी निर्देशक सेंसेई ऋषि पाल भारती ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब में नेशनल कराटे फेडरेशन के नेतृत्व में नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता में सम्पूर्ण नॉर्थ भारत से लगभग 1000 खिलाड़ीयों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता नेशनल कराटे फेडरेशन के डायरेक्टर हांशी लाल दरदा, अध्यक्ष डॉ अजय शर्मा, महासचिव शिहान योगेश कलरा के दिशा निर्देशन में आयोजित हुई।

इस उपलब्धि पर अमेच्योर कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सेंसेई किशोर सिंह, डॉ. दीपक सरकार, डॉ. विप्रो ढाली, डॉ. तेजेंद्र गाईन, डॉ. अरविंद सक्सेना, प्रकाश कुमार सरकार, परितोष शर्मा, प्रशांत शर्मा, विकास चक्रवर्ती, श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला सभा के अध्यक्ष हरीश धीर, मैनेजर शेखर सक्सेना, दक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष शंकर सिंह बसेड़ा, सेंसेई गंगा मेहरा, सेंसेई हिमा भट्ट, सेम्पई कंचन बसेरा, पवनजीत आदि ने शुभकामनाएं दी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.