Friday, September 4, 2026

स्मैक बेचने के आरोप में महिला तस्कर सहित दो लोग गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नशे के तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शहर के ट्रांजिट कैम्प और बगवाड़ा क्षेत्र में एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रूपये की स्मैक बरामद की है। वही पुलिस ने महिला तस्कर के कब्जे से 51 हजार की नगदी भी बरामद की है।

रविवार की शाम को सीओ सिटी अमित कुमार को सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप के आजादनगर, वार्ड सात निवासी एक महिला घर से स्मैक बेचने का काम लंबे समय से कर रही है। जिस पर ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। जहां महिला अपने गेट के पास खड़ी थी।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस को देख महिला ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से 12.22 ग्राम स्मैक, इलैक्ट्रानिक कांटा और 51 हजार 150 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आजादनगर वार्ड सात निवासी पूजा राजपूत बताया। वही पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास एक राज नाम का युवक स्मैक लेकर आता था। जिसे वह यहां बेचा करती थी। स्मैक की कीमत करीब 1.5 लाख रूपये आंकी जा रही है।

वही एक अन्य मामले में एसएसपी कुंवर ने बताया कि थाना रुद्रपुर के एसआई मनोज जोशी बगवाड़ा भट्टठा क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से करीब 4.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम बगवाड़ा निवासी संजय साहनी बताया। जोकि स्मैक यूपी के बहेड़ी और बरेली क्षेत्र से लाकर स्थानीय लोगों को बेचा करता था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.