Friday, September 4, 2026

30 नंवबर तक मतदाता सूची में जोड़े अपना नाम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें बीएलओ को नये युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए गये हैं। साथ ही पूर्व में जिनों के फोटो मतदाता कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो वह भी संबंधित बूथ में ठीक की जा सकती है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीबी बुधलाकोटी ने बताया कि सभी बूथों पर 1 नवंबर 2021 से पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रहा है जो 30 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर ऐसे नौकरी पेशा लोग जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं वह फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर पूर्व में किसी के फोटो मतदाता कार्ड में उसमें कोई गलती हो तो वह फार्म 8 भरकर उसमें सुधार कर सकता है।

वहीं विगत दिवस जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये थे कि ऐसे बीएलओ को चिह्वित करें जो अच्छा कार्य कर रहें है, ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियो को 30 नवंबर तक होने वाले इस पुनरीक्षण अवधि में अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली में दर्ज करवाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए हैं।

नये वोटर कार्ड धारक ये कागजात ले जाएं साथ,एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो-राशन कार्ड या आधार कार्ड या बिजली पानी के बिल की फोटो कॉपी,जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फोटो कॉपी। जिसमें उम्र 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए,घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फोटो कॉपी

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.