Friday, September 4, 2026

खेत मे मिले नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन ने पहुँचाया शिशु गृह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कुमाऊँ सेवा समिति चाइल्ड लाइन 1098 ऊधमसिंह नगर द्वारा काशीपुर क्षेत्र में मिली नवजात शिशु को राजकीय शिशु ,बाल गृह अल्मोडा के सुपुर्द किया गया। साथ ही नवजानत के लिए गर्म कपड़े भी दिये।

बता दे कि 16 नवंबर को काशीपुर क्षेत्र के ढकिया गुलाबो में एक खेत की मेड़ पर खेत स्वामी को नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ मिला था। जिसे पुलिस ने पहुंचकर एलडी भट्ट अस्पाताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था तथा नवजात के परिजनों की तलाश करनी शुरू कर दी थी। लेकिन परिजनों से संबंधित पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई।

जिसके बाद कुमाऊँ सेवा समिति चाइल्ड लाइन द्वारा नवजात शिशु की सूचना मिलने पर काशीपुर पुलिस व एलडी भट्ट अस्पताल में जाकर डॉक्टरो से सम्पर्क किया तथा बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वही नवजात के पूर्ण रूप से स्वास्थ्य होने के 4 दिन बाद चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक शायरा बानों व टीम मेम्बर नन्दिनी वर्मा के द्वारा जिला बाल कल्याण समिति ऊधमसिंह नगर के आदेशनुसार सकुशल राजकीय शिशु ,बाल गृह अल्मोडा की अधीक्षिका माया पाण्डेय से संपर्क किया गया और नवजात की शिशु की जानकारी उनको मुहैया कराई गई। जिसके बाद नवजात शिशु के उज्जवल भविष्य के लिए उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान कुमाऊँ सेवा समिति चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा नवजात बच्चे के लिए गर्म कपड़े भी उपलब्ध कराये एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.