Friday, September 4, 2026

दूधिया नगर में अधूरा नाला निर्माण बना हादसों का सबब

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित दुधिया नगर कॉलोनी (वार्ड 12 एवं 13), जो ली केशल होटल और महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के सामने स्थित है, इन दिनों बदहाली का प्रतीक बनी हुई है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा बनाया गया नाली-नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इस कारण यहां की सड़क पर बने ढाल मार्ग से होकर गुजरना लोगों के लिए किसी जोखिम से कम नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मार्ग रेशमबाड़ी, खेड़ा, संजय नगर, ट्रांजिट कैंप, झील और सिडकुल तक. जाने वाला मुख्य मार्ग है, जिससे रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लेकिन अधूरे निर्माण कार्य और फिसलन भरे ढाल के कारण आए दिन वाहन फिसलते हैं और दुर्घटनाएँ घट रही हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें तक लग चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य गलफार कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी बार-बार ‘हो जाएगा ‘कहकर काम को टालती रही, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कार्य अध रा पड़ा है। इस क्षेत्र में दो पार्षद आते हैं वार्ड 12 से भाजपा की पार्षद महेंद्र शर्मा और वार्ड 13 से (पूर्व) कांग्रेस पार्षद मोहम्मद अशफाक अहमद। मोहम्मद अशफाक का कहना है मैं कांग्रेस का पार्षद था, लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं भाजपा पार्षद महेंद्री शर्मा का कहना है कि वह लगातार अधिकारियों को अवगत कराती हैं, परंतु कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिलते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम रुद्रपुर, नेशनल हाईवे प्राधि’ करण या गलफार कंपनी -किसी की भी जवाबदेही स्पष्ट नहीं है। हर विभाग जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। लोगों का सवाल है कि आखिर इस ढलान मार्ग की मरम्मत और अधूरे नाले के निर्माण की जिम्मेदारी कौन लेगा? नगर निगम, हाईवे विभाग या फिर स्थानीय जनता अपनी जेब से खर्च कर सड़क को ठीक कराएगी?

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.