Friday, September 4, 2026

कृषि बिल वापसी पर कांग्रेस ने किसानों का किया सम्मान 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  ग्राम फौजी मटकोटा में केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून रद्द किए जाने की खुशी में महानगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले किसानों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि किसानों की मेहनत रंग लाई है और कांग्रेस भी हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन में खड़ी रही। तनेजा ने कहा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के आगे झुकना ही पड़ा और इन काले कानूनों को वापस लेना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 700 किसानों के शहीद होने के बाद केंद्र सरकार की आंखें खुली। वक्ताओं ने मांग करी कि आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके परिवारों को शहीद सैनिकों के परिजनों जैसी सुविधाएँ मिले।

देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान आन्दोलन के शहीदों की याद में कैंडल मार्च भी निकाला। गोष्ठी में किसान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राम दयाल सिंह, पार्षद मोहन खेड़ा, बाबू खान, पूर्व प्रधान नरेश शर्मा, तुलविंदर सिंह, सुभाष गिरी, बिदूखेड़ा के प्रधान काबुल सिंह, सुरजीत बरनाला, इंद्रजीत सिंह बिट्टा, सरदार प्यारा सिंह, ओंकार सिंह, सुनील जड़वानी, चमन गिरी, ओमपाल सिंह, नवल कांडपाल, अवध धामा, दिनेश भंडारी, सुभाष गिरी, अशोक, निखिल चौधरी आदि किसान व कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.