Friday, September 4, 2026

प्रमोशन को लेकर आरटीओ कर्मचारियों ने रुद्रपुर में किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पदोन्नति की कमियों को दूर कर नई लिस्ट जारी करने एवं लंबित पड़े प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर परिवहन कर्मियों का हड़ताल जारी है। उच्चाधिकारियों के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ कराके विरोध जताया। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि कामकाज ठप होने से उप संभागीय परिवहन कार्यालय रुद्रपुर में करीब 90 लाख का राजस्व प्रभावित हुआ है। इसके अलावा डीएल एवं अन्य कार्य भी प्रभावित है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति न होने से नाराज उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को कार्यालय परिसर में बुद्धि शुद्धि हवन कराया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुषमा ने बताया कि एक सूत्री मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन, कार्यबहिष्कार जारी है। इस दौरान आश्वासन भी मिला लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिला महामंत्राी नीतू सक्सेना ने कहा कि लंबे समय से कर्मी प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। दो माह पूर्व दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया तब आश्वासन मिला था। मुख्यमंत्राी तक बात पहुंचाई लेकिन नतीजा शून्य है। अब पिफर से पूर्ण कार्य बहिष्कार के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य हैं। स्वीकृत 22 पदों में शासन की तरपफ से वर्ष, 2020 में 14 पदों की संख्या जारी करने के कारण भ्रम की स्थिति बन गई। कार्यकारिणी सदस्य चंद्र प्रकाश ने कहा कि पूर्व में भी आश्वासन के बाद वार्ता के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई सुनवाई अब तक नहीं हुई। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं की जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान मनोरम आर्य,राकेश मेहता,रामसिंह पिंगल,राजकुमार साहनी,मोहन रौठार,वीरू पांडेय,प्रदीप यादव,पीयूष आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.