Friday, September 4, 2026

हल्दी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न रेलगाड़ियों के स्टॉपेज की मांग, सौपा ज्ञापन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, पंतनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष शशीकांत मिश्रा के नेतृत्व में परिसर वासियों ने हल्दी रोड रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए ज्ञापन सौपा। जिसमें कहा गया कि हल्दी रेलवे स्टेशन पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से एक किलोमीटर की दूर है। लेकिन कई रेल गाड़ियों के स्टॉपेज यहां नहीं होने से पंतनगर के विद्यार्थियों, परिसरवासियों एवं व्यापारियों को दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, गोरखपुर, हावड़ा इत्यादि शहरों को जाने के लिए लालकुंआ रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है, जोकि पंतनगर से 12 किलोमीटर दूर है। जहां रात में आने-जाने में सवारियां नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होने मांग की कि बाघ एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, नैनी दून जन स्पेशल, शताब्दी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं दून एक्सप्रेस रेलवे गाड़ियों का हल्दी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज बनाया जाए। जिससे यहां के यात्रियों की यात्रा सुगम व सरल हो सके। इस दौरान शैलेश यादव, ज्ञान चंद्र, सुरेंद्र राय, शैलेंद्र मिश्रा, शिव चंद्र, जितेंद्र यादव, पंचानंद, नेत्रपाल सिंह, राजेश कुमार, कामेश्वर पांडे, टिंकल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मोहित गुप्ता, निखिल कुमार, विनोद कुमार, शुक्र उल्लाह अंसारी, आकाश राय एवं तमाम परिसर वासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.