Friday, September 4, 2026

यहां जंगल में मिला एक अज्ञात युवक का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पिथौरागढ़। यहां चंडाक क्षेत्र के पुनेड़ी जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सोमवार देर शाम पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को जंगल से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, चंडाक क्षेत्र स्थित एक होटल के नीचे करीब 100 मीटर दूर पुनेड़ी जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को सड़क तक लाया गया।

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.