Friday, September 4, 2026

युगांडा में बम फटने से भारतीय खिलाड़ियों सहित उत्तराखण्ड के मनोज सरकार के साथ 4 खिलाड़ी बाल बाल बचे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अफ्रीकी देश युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय टीम के होटल के पास आत्मघाती हमला हुआ है। हमले में आत्मघाती हमलावर समेत छह लोगों की जान चली गई है। सभी भारतीय खिलाड़ी सुरक्षित हैं।सभी खिलाड़ी हॉलीडे एक्सप्रेस होटल में ठहरे हैं। होटल से करीब 70 से 80 मीटर की दूरी पर ही बम ब्लास्ट हुआ है। केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास खिलाड़ियों के संपर्क में है। उत्तराखंड के चार खिलाड़ी भी शामिल किरण रिजिजू ने खिलाड़ियों को फोन करके उनका हालचाल पूछा। मालूम हो कि भारतीय पैरा बैडमिंटन की टीम युगांडा में 15 से 21 नवंबर तक चल रहे एनुअल युगांडा पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए गई है।  युगांडा में करीब 64 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार, शरद जोशी, बाजपुर से मनदीप कौर और काशीपुर के चिराग बरेठा भी शामिल हैं। फोन पर हुई बातचीत में मनोज सरकार, शरद जोशी ने बताया कि सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।आत्मघाती हमले हुए मनोज ने बताया कि ब्लास्ट के बाद सभी खिलाड़ी दहशत में आ गए थे। हालांकि भारतीय दूतावास और केंद्रीय मंत्री के फोन पर बातचीत करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। मनोज ने बताया कि बम हमलों के बाद कारों में आग लग गई। कंपाला में हुए धमाकों पुलिस प्रवक्ता फ्रेड एनंगा ने कहा कि कम से कम 33 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। एनंगा ने बताया कि तीन हमलावरों सहित मरने वालों की संख्या छह थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.