Friday, September 4, 2026

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसएसपी ने ली सभी सीओ व थानाध्यक्षों की बैठक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने समस्त क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों की बैठक ली। साथ ही आगामी चुनाव में शांति व्यवस्था व बिना किसी रूकावट के चुनाव को संपन्न कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। वही एसएससी ने चुनाव में शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने व उन पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में एसएसपी कुंवर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए अस्लाह जमा होंगे व ऐसे व्यक्तियो का सत्यापन किया जाए, जिनको भी शस्त्र लाइसेंस किसी प्रकार की धमकी देने पर दिया गया है। साथ ही थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराध में लगातार शामिल अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही करे। वही विगत चुनावी वर्ष में विधानसभा व लोकसभा में पंजीकृत हुए अभियोगो की तुरंत विवेचना कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिसके लिए उन्होने प्रभारी निरीक्षक काशीपुर को उक्त विवेचना को गुण दोष के आधार पर समाप्त करने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट पर शत प्रतिशत कार्यवाही करने, ओमेक्स, मेट्रोपॉलिस, एलाइंस जैसी पॉश कॉलोनियों पर संदिग्ध लोग पर नजर रखने के लिए प्रबंधको को थाने में बुलाकर मीटिंग लेकर वहां के लोगो को सत्यापन करे। क्रिकेट मैच व आईपीएल में सट्टा लगाने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, अपने क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों के लिए पीएसी फोर्स के साथ कॉम्बिंग, सीएलजी गोष्ठी एवं न्यायालय से पैरोल पर छोड़े गए अभियुक्तों का भी सत्यापन किये जाने के निर्देश दिये।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.