Friday, September 4, 2026

जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार : मारवाह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। ऑल इंडिया केंद्रीय गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि केंद्र व उत्तराखंड में डबल इंजन की भाजपा की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। विशेषकर राज्य की सरकार नाकाम साबित हुई है और हर मोर्चे पर विफल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

मारवाह एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा गत दिनों रुद्रपुर में आपदा आई थी। मगर सरकार ने आपदा पीड़ितों को सहायत देना तो दूर उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। जिन लोगों के मकान और दुकान इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए उन्हें मात्र 4000 रुपये के चेक थमा दिए गये। यही नहीं इस अहेतुक सहायता चेकों में से अधिकांश बाउंस हो गये। इससे साफ़ है कि प्रदेश की राज्य सरकार जनता को मूर्ख बनाने में लगी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को एक राष्ट्रीय चैनल के लाइव शो के दौरान अंबेडकर पार्क में भाजपाइयों द्वारा महिलाओं से बदसलूकी की गई ,जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने का दावा करती है लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला बल्कि बेरोजगारी बढ़ गई है। इस आपदा में किसानों की खेती नष्ट हो गई लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला। सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

मारवाह ने कहा कि उत्तराखंड में स्कूलों की दशा दयनीय है बच्चे शिक्षा से वंचित होते जा रहे हैं लेकिन सरकार शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दे रही। किसानों को तीन काले कानूनों को लेकर आंदोलन करते हुए लगभग 1 वर्ष होने वाला है लेकिन सरकार ने तीनों पर ही बिल वापस नहीं लिए जिसका नतीजा आने वाले चुनाव में भुगतना होगा ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसी 60 सीटें हासिल करेगी और राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है जिसका जवाब आने वाले चुनाव में मिलेगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.